लालटेन सा जलता रहता
हरियाली का पुंज मुखौटा
आड़े- तिरछे किस्म-किस्म के
अमेरिका से चला मुखौटा
हर सीमा में जायेगा यह
एक मुखौटा ले लो भाई
विधानसभा पहुचने वाला
संसद में चिल्लाने वाला
तरह-तरह के लोभ दिखाकर
सबको ही भरमाने वाला
तुम भी नेता बनकर चहकों
एक मुखौटा ले लो भाई
नेता- सा ही धीर, चपल है
गुण-अवगुण से परे मुखौटा
सब देशों से हाथ मिलाता
अपनों से ही कटा मुखौटा
कीमत चाहे जो भी दे दो
एक मुखौटा ले लो भाई
इसकी कोई जात ना होती
वर्ण- भाव से उठा मुखौटा
अगड़ी- पिछड़ी कुछ ना देखे
काम-भाव का बना मुखौटा
जब भी चाहे अलग हटा दो
एक मुखौटा ले लो भाई
गद्दी पर पहुचने वाला,
गद्दी से लुढकाने वाला
सर्कश का खेल दिखाकर
छु-मंतर हो जाने वाला
टास्क फ़ोर्स सा करे निशाना
एक मुखौटा ले लो भाई
इसकी गाँठ न खोले कोई
चाहे जितनी कसमे ले लो
चाहे तो भरपूर परख लो
जी भर इसको दरस - परख लो
कभी नहीं यह थकने वाला
एक मुखौटा ले लो भाई
अगर मुखौटा फिसल गया तो
तुम बिन पेंदी लोटा होगे
लाख बचाओ, बच ना सकोगे.
लीडर से तुम गीदड़ होगे
इसलिये तो मै कहता हू
एक मुखौटा ले लो भाई
प्रदीप्त
हरियाली का पुंज मुखौटा आड़े- तिरछे किस्म-किस्म के
अमेरिका से चला मुखौटा
हर सीमा में जायेगा यह
एक मुखौटा ले लो भाई
विधानसभा पहुचने वाला
संसद में चिल्लाने वाला
तरह-तरह के लोभ दिखाकर
सबको ही भरमाने वाला
तुम भी नेता बनकर चहकों
एक मुखौटा ले लो भाई
नेता- सा ही धीर, चपल है
गुण-अवगुण से परे मुखौटा
सब देशों से हाथ मिलाता
अपनों से ही कटा मुखौटा
कीमत चाहे जो भी दे दो
एक मुखौटा ले लो भाई
इसकी कोई जात ना होती
वर्ण- भाव से उठा मुखौटा
अगड़ी- पिछड़ी कुछ ना देखे
काम-भाव का बना मुखौटा
जब भी चाहे अलग हटा दो
एक मुखौटा ले लो भाई
गद्दी पर पहुचने वाला,
गद्दी से लुढकाने वाला
सर्कश का खेल दिखाकर
छु-मंतर हो जाने वाला
टास्क फ़ोर्स सा करे निशाना
एक मुखौटा ले लो भाई
इसकी गाँठ न खोले कोई
चाहे जितनी कसमे ले लो
चाहे तो भरपूर परख लो
जी भर इसको दरस - परख लो
कभी नहीं यह थकने वाला
एक मुखौटा ले लो भाई
अगर मुखौटा फिसल गया तो
तुम बिन पेंदी लोटा होगे
लाख बचाओ, बच ना सकोगे.
लीडर से तुम गीदड़ होगे
इसलिये तो मै कहता हू
एक मुखौटा ले लो भाई
प्रदीप्त
No comments:
Post a Comment